लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफा पर होगा बड़ा फैसला!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की आज एक अहम बैठक में महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर बड़ा फैसला हो सकता है. बैठक में नए सचिव के चयन, ट्रस्ट की संरचना और चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा होगी.

social share
Google CTA

Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज दोपहर 3:00 बजे एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप लगने के बाद महासचिव चंपत राय ने अपना इस्तीफा दे दिया था. यह बैठक अयोध्या में राम मंदिर परिसर के अंदर ही आयोजित की जाएगी. इस बैठक में चंपत राय के इस्तीफे को स्वीकार करने या न करने पर बड़ा फैसला हो सकता है. इसके साथ ही ट्रस्ट के नए ढांचे और उससे जुड़े अन्य जरूरी विषयों पर भी चर्चा और फैसले होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.