'साहब मुझसे गलती हो गई...,' आगरा हत्याकांड की आरोपी रूबी ने कोर्ट में जुर्म कबूला, मिली ये सजा
ADVERTISEMENT
Agra Murder Case: आगरा के सिकंदरा में पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली आरोपी रूबी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पेशी के दौरान वह जज के सामने रो पड़ी और पति की हत्या की बात कबूल कर ली है.
Agra Murder Case: आगरा के सिकंदरा इलाके से आए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. अपने पति की बेरहमी से हत्या कर शव को बाथरूम में गाड़ने वाली आरोपी रूबी करीब 15 दिनों तक पुलिस को चकमा देती रही. लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसकी इस खौफनाक साज़िश का भंडाफोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कल शाम जब रूबी को कोर्ट में पेश किया गया, तो वह जज के सामने बुरी तरह टूट गई और फूट-फूटकर रोने लगी. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
