लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur Cyber Crime : फतेहपुर में QR कोड भेजकर करता था साइबर फ्रॉड, खुद को बताता था CBI अधिकारी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

Fatehpur Cyber Crime : सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाना और फिर क्यूआर कोड भेजकर खाते से रुपये उड़ाना, यही इस साइबर ठग का तरीका था. फतेहपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ. जांच में मुंबई के एक पीड़ित से ₹28,540 की ऑनलाइन ठगी का मामला भी सामने आया.

ADVERTISEMENT

फतेहपुर में QR कोड भेजकर करता था साइबर फ्रॉड, खुद को बताता था CBI अधिकारी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर में QR कोड भेजकर करता था साइबर फ्रॉड, खुद को बताता था CBI अधिकारी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
social share
Google CTA

Fatehpur Cyber Crime : थाना जहानाबाद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने और ऑनलाइन ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है.