Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में विज्ञान बस की शुरुआत, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा नया सीखने का अनुभव
Mirzapur vigyan bus launch: मिर्ज़ापुर में अब विज्ञान किताबों तक सीमित नहीं रहेगा. 5 से 12 जुलाई तक जिले में चलने वाली विज्ञान बस कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन प्रयोग, 75 इंच एलईडी स्क्रीन पर शैक्षिक वीडियो और 300 से अधिक विज्ञान फिल्मों के जरिए विज्ञान को रोचक व व्यवहारिक तरीके से सीखने का अवसर देगी.
ADVERTISEMENT

मिर्ज़ापुर में विज्ञान बस की शुरुआत, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा नया सीखने का अनुभव
Mirzapur vigyan bus launch: जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की विज्ञान बस का संचालन 5 से 12 जुलाई तक मिर्ज़ापुर में किया जाएगा. इस पहल के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाएं समझाई जाएंगी.
