लेटेस्ट न्यूज़

मजदूरी के रुपयों को लेकर हुआ विवाद, तो क्रिकेट बैट से जमकर पीटा... प्रतापगढ़ में मजदूरों ने मकान मालिक की हत्या

ADVERTISEMENT

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के अंतु थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसों के विवाद में मकान मालिक की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

social share
Google CTA

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के अंतु थाना क्षेत्र से हत्याकांड का एक चौकाने मामला सामने आया है. यहाँ चमनगंज गांव में शनिवार देर रात मजदूरी के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक मकान मालिक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने मकान मालिक पर क्रिकेट बैट से लगातार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.