लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में 50 हजार रुपये के उधार का विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया. चचेरे भाई ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर सोते समय लकड़ी के फट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महज 8 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या
सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी अनुज पुत्र देवेंद्र उर्फ बिंदर निवासी ग्राम जयपुर माजरा जड़ौदा पांडा, थाना बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार आरोपी ने 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में अपने चचेरे भाई सुरेंद्र (48) की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.