लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी रूबी…फिर 45 दिन बाद बाथरूम के नीचे से मिला पति का शव! अब ये कहानी आई सामने

ADVERTISEMENT

Agra Husband Murder Case: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी रूबी पर अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप लगा है. पुलिस पूछताछ में उसने कथित तौर पर हत्या की साजिश और उसे छुपाने का तरीका कबूल किया है.

social share
Google CTA

Agra Husband Murder Case: आगरा के चर्चित पति हत्याकांड में हर गुजरते घंटे के साथ नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली रूबी पर अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में रूबी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या से लेकर शव छिपाने तक की पूरी कहानी बताई है. हालांकि पुलिस अब भी यह जांच कर रही है कि क्या यह पूरा अपराध रूबी ने अकेले किया या किसी और की भी इसमें भूमिका थी.