Ballia News: कोर्ट के स्टे के बाद भी नहीं रुका निर्माण, बलिया में पीड़ित ने लगाया कब्जे की कोशिश का आरोप, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
Ballia Land Dispute News: कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने के आरोप ने बलिया में प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित का दावा है कि न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी कर जमीन पर कब्जे की कोशिश हो रही है. कार्रवाई न होने से न्याय की उम्मीद लिए पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

कोर्ट के स्टे के बाद भी नहीं रुका निर्माण, बलिया में पीड़ित ने लगाया कब्जे की कोशिश का आरोप, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
Ballia Land Dispute News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मौजा गौरी निवासी पीड़ित हरिशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन मकान का निर्माण किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.
