लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर स्कूल में सपा विधायक ने काटा अखिलेश यादव का केक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल! हेडमास्टर सस्पेंड

ADVERTISEMENT

Kanpur School Controversy: कानपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में सपा विधायक द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटने के बाद विवाद खड़ा हो गया. घटना का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया.

social share
Google CTA

Kanpur School Controversy: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब समाजवादी पार्टी के विधायक ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल परिसर में केक काटा. यह मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है, जब सपा विधायक अमिताभ बाजपेई बिना पूर्व सूचना के स्कूल पहुंचे और कथित रूप से वहां पार्टी का बैनर लगाकर बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया. इस घटना के सामने आने के बाद मामला तेजी से राजनीतिक रंग लेने लगा और स्कूल परिसर में राजनीतिक गतिविधि कराने को लेकर सवाल उठने लगे.