Raebareli Mandi Bhav Today: टमाटर 60 रुपये किलो पहुंचा, अदरक-लहसुन के दाम में उछाल; जानिए आज के ताजा मंडी भाव
Raebareli Mandi Bhav 4 July 2026: मानसून से पहले रायबरेली की सब्जी मंडियों में महंगाई ने रफ्तार पकड़ ली है. टमाटर, अदरक, लहसुन, प्याज समेत कई जरूरी सब्जियों के दाम 10 दिनों में तेजी से बढ़े हैं. कम आवक और बढ़ती मांग के चलते आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, जबकि राहत की उम्मीद अब मौसम पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

टमाटर 60 रुपये किलो पहुंचा, अदरक-लहसुन के दाम में उछाल,जानिए आज के ताजा मंडी भाव
Raebareli Mandi Bhav 4 July 2026: जिले में बढ़ती गर्मी और मौसम के असर से सब्जियों के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महंगी होती सब्जियों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. बाजार में टमाटर, हरी धनिया, प्याज, लहसुन, अदरक, आलू, पालक और भिंडी समेत अधिकांश सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा तेजी टमाटर के दाम में आई है, जिसकी कीमत पिछले दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है.
