लेटेस्ट न्यूज़

Gold Silver Rate In UP: यूपी में सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल..., गोल्ड सिल्वर के दाम ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज के नए रेट

यूपी में आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई, जिससे लखनऊ, नोएडा, आगरा समेत कई शहरों में नए रेट लागू हुए.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Gold Price Today Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना अब 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 2,71,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सोने की कीमत में 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. गाजियाबाद, आगरा, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और वाराणसी समेत कई शहरों में यही दरें लागू हैं.