मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की बेरहमी से हत्या! रील बनाने और प्रॉपर्टी विवाद में पति ने बच्चों के सामने उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT
Meerut Crime: मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी है. रील बनाने और प्रॉपर्टी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है. वारदात बच्चों के सामने हुई, जिसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है.
Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी है. मृतका की पहचान 28 साल की निशा चौहान के रूप में हुई है, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर थीं और अपना ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. आरोपी पति प्रदीप ने बच्चों के सामने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और बीच-बचाव करने आए अपने एक मासूम बच्चे को भी घायल कर दिया. पत्नी की जान लेने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिसके बाद उसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
