UPTak Baithak Logo

कानपुर के OYO में लड़कियों की दबंगई, लड़के को बांधा फिर घसीट-घसीटकर बेल्ट से पीटा!

कानपुर के OYO होटल में युवक को जंजीर से बांधकर बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लड़कियों समेत छह-सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया.होटल प्रशासन ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

दिमाग ना खराब हो जाए तो मारूंगी भैया... उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक OYO होटल से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वायरल वीडियो में होटल की गैलरी में अर्धनग्न हालत में पड़े एक युवक को दो लड़कियां जंजीर से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटती नजर आ रही हैं. चीखते-चिल्लाते युवक के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ और बेल्ट मारे जा रहे हैं. जबकि उनका एक साथी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है. पुलिस के पहुंचने पर भी लड़कियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवक को छुड़ाया. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.