मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP के युवाओं को दी बड़ी सौगात, अगले 6 महीने में 1 लाख लोगों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Yogi Adityanath Jobs Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने नौजवानों से वादा किया है कि सरकार अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रही है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Jobs Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने नौजवानों से वादा किया है कि सरकार अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रही है. योगी ने कहा है कि उनकी सरकार में बिना किसी भेदभाव और राजनीति के पूरी पारदर्शिता के साथ भर्तियां हो रही हैं, और अब तक साढ़े 9 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है.

