UPTak Baithak Logo

झांसी में ड्रग सप्लायर परवेज की हत्या से मचा हड़कंप, इस मामले में UP पुलिस के सिपाही आशीष सिंह का कांड घुमा देगा दिमाग!

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News: झांसी के प्रेमनगर इलाके में 21 साल के एक ड्रग सप्लायर परवेज की पीट-पीटकर हत्या के मामले में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी फंस गया है. इस हत्याकांड में सिपाही आशीष सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर कोई हैरान है.

social share
Google CTA

Jhansi Crime News: झांसी के प्रेमनगर इलाके में 21 साल के एक ड्रग सप्लायर परवेज की पीट-पीटकर हत्या के मामले में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी फंस गया है. इस हत्याकांड में सिपाही आशीष सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर कोई हैरान है. शुरुआत में इस घटना को एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परवेज के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि संगठन की आड़ में कुछ लोग ड्रग पेडलर को डरा-धमकाकर वसूली करते थे और इस पूरे खेल में सिपाही आशीष सिंह भी उनके साथ मिला हुआ था.