सपा नेताओं को 'चूड़ी पहन लो' बोलकर भिड़ने वाले कोतवाल शिव शंकर सिंह कौन हैं? अखिलेश यादव ने दिया था ऐसा जवाब
रायबरेली में सपा सदस्यता अभियान के दौरान कोतवाल शिव शंकर सिंह और सपा नेताओं की तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ. जानिए पूरा विवाद, अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया और 24 साल के पुलिस करियर वाले कोतवाल शिव शंकर सिंह की कहानी.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav vs Shiv shankar singh
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का एक वीडियो खूब चर्चा में बना रहा. फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता अभियान के दौरान हुए विवाद में रायबरेली के शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह और सपा नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई. बहस के दौरान कोतवाल के मुंह से निकले "चूड़ी पहनो", "घर पर बैठो" और "औकात में रहकर बात करो" जैसे शब्दों ने इस झड़प को पुलिस बनाम सपा की सियासी जंग में बदल दिया. सपा जिला अध्यक्ष और विधायकों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर घेराव किया. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को 'पीडीए' पर प्रहार बताते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. इस पूरे सियासी घमासान के केंद्र में आए शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह कौन हैं और उनका 24 साल का पुलिस करियर कैसा रहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.

