जौनपुर में बेटा भूपेंद्र पटेल बना हैवान! मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ये वजह
ADVERTISEMENT
Jaunpur Double Murder: जौनपुर के सदुपुर गांव में जमीन और पेंशन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में 70 वर्षीय शीतला देवी और उनकी बेटी गौरा देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में शीतला देवी के बेटे भूपेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है.
Jaunpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सदुपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक ही परिवार की दो महिलाओं की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मरने वालों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शीतला देवी और उनकी बेटी गौरा देवी शामिल हैं. शुरुआत में इस खौफनाक डबल मर्डर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे और कारणों का पता नहीं चल पा रहा था. हालांकि, अब इस वारदात को अंजाम देने वाले का सच सामने आ गया है. हत्यारा कोई बाहर का व्यक्ति नहीं है, बल्कि परिवार का ही एक सदस्य है.

