UPTak Baithak Logo

2019 में पति की मौत, गर्भवती थी महिला..., 6 साल बाद बेटी संग ससुराल पहुंची, तो सास ने जो कहा वो सबको चौंका देगा!

झांसी में पति की मौत के बाद एक महिला और उसकी बेटी के सामने रहने और भरण-पोषण का संकट खड़ा होने का मामला सामने आया है. न्याय की मांग लेकर महिला अपनी मासूम बेटी के साथ ससुराल पहुंची और घर के बाहर बैठ गई.

ADVERTISEMENT

Jhansi Family Property Dispute News
Jhansi Family Property Dispute News
social share
Google CTA

Jhansi Family Property Dispute News: झांसी में पति की मौत के बाद एक महिला और उसकी बेटी के सामने रहने और भरण-पोषण का संकट खड़ा होने का मामला सामने आया है. न्याय की मांग लेकर महिला अपनी मासूम बेटी के साथ ससुराल पहुंची और घर के बाहर बैठ गई. महिला का आरोप है कि पति की मौत के कुछ समय बाद ही उसे बेटी समेत ससुराल से निकाल दिया गया था. इसके बाद करीब पांच-छह साल तक वह मायके में मजदूरी कर बेटी का पालन-पोषण करती रही. मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस महिला को लेकर ससुराल पहुंची, लेकिन वहां भी विवाद नहीं सुलझा. महिला के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में उसकी सास ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया.