ब्वॉयफ्रेंड के घर से लौटी साधना ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, गुस्से में पति ने भी कर दिया खौफनाक कांड!
उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साधना नाम की महिला ने अपने पति दीपक पर मारपीट करने, उसकी नाक काटने और नाली में फेंकने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Hardoi Husband Wife Dispute News (Photo: Representational)
Hardoi Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साधना नाम की महिला ने अपने पति दीपक पर मारपीट करने, उसकी नाक काटने और नाली में फेंकने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि घटना के दौरान उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे. वहीं, दीपक के परिवार ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि विवाद के दौरान साधना ने दीपक के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया और इसके बाद खुद को घायल कर लिया. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है.

