दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में अखिलेश यादव के कैंडिडेट विशेष यादव का क्या है हाल?
DUSU Election Results में संयुक्त सचिव पद पर विशेष यादव बढ़त बनाए हुए हैं. जानिए कौन हैं विशेष यादव, NSUI से बगावत की वजह, समाजवादी छात्र सभा का समर्थन और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के ताजा चुनावी नतीजे.
ADVERTISEMENT

Vishesh and Akhilesh yadav
DUSU Election Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से बागी होकर समाजवादी छात्र सभा के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे हरियाणा के विशेष यादव 6,165 वोट हासिल कर बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई जैसे छात्र संगठनों के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए विशेष यादव की यह बढ़त डूसू चुनाव के नतीजों में सबसे अधिक चर्चा में है.

