यूपी में 35 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ-नोएडा से लेकर आगरा-कानपुर तक बदले DCP और SP
उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. लखनऊ, कानपुर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जगहों पर पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती हुई. चारू निगम समेत कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
ADVERTISEMENT

UP IPS Transfer
उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 35 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जारी आदेश के अनुसार, लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख कमिश्नरेटों के साथ-साथ कई जिलों में तैनात पुलिस उपायुक्तों (DCP), पुलिस अधीक्षकों (SP) तथा अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

