UPTak Baithak Logo

बुंदेलखंड में सपा को मिला बड़ा ब्राह्मण चेहरा, बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा के इस नेता को तोड़ लाए अखिलेश यादव!

ADVERTISEMENT

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बुंदेलखंड में बड़ा झटका लगा है. बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी अब समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने जा रहे हैं.

social share
Google CTA

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बुंदेलखंड में एक बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और आकाश आनंद के बाहर होने से कार्यकर्ता पहले ही निराश हैं, और अब बड़े नेता भी मायावती का साथ छोड़ रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी अब समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने जा रहे हैं.