UP Weather: कल यूपी के इन 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather: 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. लखनऊ, कानपुर, बांदा समेत कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह है. पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर बदलने वाली है. मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, 20 सितंबर को प्रदेश में बारिश का जोर धीरे-धीरे कम होने जा रहा है. जहां एक तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि 20 सितंबर की सुबह लखनऊ और आसपास के बुंदेलखंड और मध्य यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

