लखनऊ में BJP का चुनावी मंथन! नितिन नवीन लेंगे विधायकों-सांसदों से फीडबैक, दिल्ली पहुंचेगी पूरी रिपोर्ट
ADVERTISEMENT
Nitin Naveen Lucknow Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4-5 जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ अहम बैठकें कर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी फीडबैक लेंगे.
Nitin Naveen Lucknow Visit: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी चुनाव से पहले एक बड़ा घटनाक्रम होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं. अपने इस दौरे के दौरान वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों के साथ बैक टू बैक कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सभी स्तरों पर फीडबैक लेना है. इस फीडबैक के आधार पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली जाकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है.
