कौशांबी में LPG टैंकर डिवाइडर से टकराते ही भड़की आग और एक झटके में चली गई इतने लोगों की जान...CCTV देख कांप उठे लोग
ADVERTISEMENT
Kaushambi LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण LPG गैस टैंकर हादसे में तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव और आग लगने से बड़ा अग्निकांड हो गया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं.
Kaushambi LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुआ LPG गैस टैंकर अग्निकांड एक ऐसा भयावह हादसा बन गया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में एक सामान्य सड़क मौत और आग के भयानक मंजर में बदल जाती है. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.
