UP Tak Exclusive: गरीब ब्राह्मण होकर मैंने चंपत राय जी के पैर पकड़े... राम मंदिर के पूर्व कर्मचारी शिवांग ने सुनाई नई कहानी
Ram Mandir Donation Theft Case Exclusive: राम मंदिर में लंबे समय तक काम करने वाले पूर्व कर्मचारी शिवांग ने यूपी Tak के इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शिवांग का दावा है कि मंदिर में भर्तियां रिश्वत या रसूख से होती थीं और चढ़ावा काउंटिंग रूम में कुछ खास लोगों की गुंडई चलती थी. उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं, बड़ी मछलियां बाहर हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) की टीम अयोध्या में डेरा डाले हुए है. इसी बीच, यूपी Tak ने राम मंदिर परिसर में लंबे समय तक काम करने वाले पूर्व कर्मचारी शिवांग से खास बातचीत की है. मंदिर के उद्घाटन के समय से लेकर दिसंबर 2025 तक मंदिर में कार्यरत रहे शिवांग ने परिसर के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की भर्ती और रसूखदारों के दखल को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं. शिवांग का साफ कहना है कि इस चोरी में अभी सिर्फ 'छोटी मछलियां' जाल में आई हैं, जबकि 'बड़ी मछलियां' अभी भी समुद्र में खुली घूम रही हैं.
