मेरठ में रिश्तों का खौफनाक खेल! अकेली विधवा भाभी की हत्या कर लूट ले गया अपना ही देवर, 4 घंटे में पुलिस ने खोला राज
ADVERTISEMENT
Meerut Murder Case: मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक विधवा महिला की उसके ही चचेरे देवर ने चोरी के इरादे से हत्या कर दी. पुलिस ने मात्र 4 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Meerut Murder Case: मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया. एक अकेले घर में रात के सन्नाटे के बीच सो रही बेसहारा विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है, क्योंकि हत्या का आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि मृतका का ही चचेरा देवर निकला. महज कुछ रुपये के जेवर और मोबाइल फोन के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया.
