2 हिंदू लड़कियों के बाद तीसरी पर थी इरशाद की नजर...! 'विशाल' बनकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बनाता था कंवर्जन का दबाव, मोबाइल चैट ने खोल दिए सारे राज
कानपुर धर्मांतरण मामले में आरोपी इरशाद के मोबाइल से तीसरी हिंदू युवती की चैट मिलने के बाद जांच तेज हो गई है. पुलिस अब संभावित नेटवर्क और अन्य पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Religious Conversion Case
Kanpur Religious Conversion Case: कानपुर के पनकी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी पहचान बनाकर 2 हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार इरशाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल फोन से एक तीसरी हिंदू युवती के साथ बातचीत के सबूत भी मिले हैं. इसके बाद पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल दो युवतियों तक सीमित नहीं है और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका भी हो सकती है. फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
