लेटेस्ट न्यूज़

2027 चुनाव से पहले सपा में शुरू अंदरूनी कलह! रुचि वीरा की शिकायत के बाद अखिलेश यादव का एक्शन, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENT

Samajwadi Party Internal Conflict: मुरादाबाद में सपा नेताओं की गुटबाजी अब लखनऊ तक पहुंच गई है. सांसद रुचि वीरा की शिकायत पर अखिलेश यादव ने विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर को कड़ी फटकार लगाई है. जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

social share
Google CTA

Samajwadi Party Internal Conflict: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद जिले से शुरू हुआ यह विवाद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी लखनऊ तक पहुंच चुका है. मुरादाबाद में पार्टी की एक बैठक के दौरान स्थानीय सांसद रुचि वीरा को दूर रखा गया था, जिससे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुद दखल देना पड़ा है. अखिलेश यादव की कड़ी फटकार के बाद विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.