लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में गलत लोकेशन ने बिगाड़ा भविष्य, परीक्षा केंद्र के भ्रम में छूटी यूपीटीईटी परीक्षा

Amethi UPTET Exam Centre News: अमेठी में यूपीटीईटी के पहले दिन प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का स्पष्ट पता न होने से कई अभ्यर्थी गलत केंद्र पहुंच गए और परीक्षा से वंचित रह गए. गूगल मैप के सहारे पहुंचे अभ्यर्थियों ने भविष्य में केंद्र का पूरा पता और सटीक लोकेशन दर्ज करने की मांग की.

ADVERTISEMENT

अमेठी में गलत लोकेशन ने बिगाड़ा भविष्य, परीक्षा केंद्र के भ्रम में छूटी यूपीटीईटी परीक्षा
अमेठी में गलत लोकेशन ने बिगाड़ा भविष्य, परीक्षा केंद्र के भ्रम में छूटी यूपीटीईटी परीक्षा
social share
Google CTA

Amethi News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के पहले दिन परीक्षा केंद्र के पते में स्पष्ट जानकारी न होने के कारण कई अभ्यर्थी भ्रमित हो गए और उनकी परीक्षा छूट गई. प्रवेश पत्र में समान विवरण अंकित होने से अभ्यर्थी गूगल मैप के सहारे परीक्षा केंद्र खोजते हुए अमेठी शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंच गए, जबकि उनका वास्तविक परीक्षा केंद्र मुसाफिरखाना में था.