Ghazipur News: दिलदारनगर में झुके हाईटेंशन पोल से मंडरा रहा खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
Ghazipur Electricity News: गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र के महना गांव में सड़क किनारे झुका हाईटेंशन विद्युत पोल दुर्घटना का कारण बन सकता है. ग्रामीणों ने जल्द पोल सीधा कराने की मांग की है. विद्युत विभाग ने मामला संज्ञान में लेते हुए टीम को निर्देश जारी किए हैं और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

दिलदारनगर में झुके हाईटेंशन पोल से मंडरा रहा खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
Ghazipur News: दिलदारनगर क्षेत्र के महना गांव स्थित यादव डेरा में सड़क किनारे लगा हाईटेंशन विद्युत पोल काफी दिनों से एक ओर झुका हुआ है. पोल के झुक जाने से उस पर लगे हाईटेंशन विद्युत तार भी नीचे की ओर झुक गए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. यह मार्ग गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है. ऐसे में पोल की स्थिति किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देती नजर आ रही है.
