लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा! दान पेटी की दो चाबियों में छुपा रहस्य, ट्रस्ट प्रभारी ने खोले कई राज

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दान पेटी डबल लॉक सिस्टम से खुलती थी, जिसकी एक चाबी टिन्नू यादव और दूसरी SBI कर्मचारियों के पास रहती थी.

social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है. 'यूपी तक' से बातचीत के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने दान पेटी की चाबियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि दान पेटी में डबल लॉक सिस्टम था, जिसकी एक चाबी आरोपी टिन्नू यादव के पास और दूसरी चाबी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के पास रहती थी. ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पूरी तरह ईमानदार बताते हुए इस पूरी चोरी का जिम्मेदार बैंक और उसके कर्मचारियों को ठहराया है.