Mathura News: मथुरा में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल जब्त
Mathura Crime News: सरकारी राशन की कालाबाज़ारी पर मथुरा में बड़ी कार्रवाई हुई. संयुक्त टीम ने एथेनॉल फैक्ट्री पर छापेमारी कर दो ट्रकों से 540 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया. प्रारंभिक जांच में चावल हरियाणा भेजने की तैयारी सामने आई. पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

मथुरा में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल जब्त
Mathura News: सरकारी खाद्यान्न की कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के अभियान के तहत जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छाता-शेरगढ़ रोड स्थित एक एथेनॉल फैक्ट्री पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों से करीब 540 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी की आशंका जताई गई है.
