लेटेस्ट न्यूज़

4 साल के लम्बे इंतजार के बाद यूपीटीईटी एक्जाम शुरू, परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी ने ये सब कहा...

ADVERTISEMENT

UPTET 2026: यूपीटीईटी परीक्षा 2026 चार साल बाद आज से शुरू हो गई है, जो 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर 2 से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है. करीब 20 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

social share
google news

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) चार साल के लंबे इंतजार के बाद आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक कुल पांच पालियों में आयोजित की जा रही है. प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर लाखों अभ्यर्थी इसमें शामिल हो रहे हैं. परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत सामग्री अंदर न ले जाई जा सके.