लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में पिंकी चौधरी का बड़ा बयान, मंदिर फंड को लेकर उठाए ऐसे सवाल कि भड़क गए लोग

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है. मंदिर निधि के प्रबंधन, ट्रस्ट की भूमिका और निष्पक्ष जांच की मांग के बीच हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के बयान ने विवाद को और हवा दे दी है.

social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. विपक्षी दल लगातार योगी सरकार और मंदिर प्रबंधन को घेर रहे हैं तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई धनराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई नेताओं का कहना है कि मंदिरों में आने वाला चढ़ावा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में पारदर्शी तरीके से खर्च होना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस मामले को जाति या धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि चोरी एक अपराध है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. उनका मानना है कि मंदिरों में चढ़ाया गया धन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसके उपयोग और सुरक्षा को लेकर पूरी पारदर्शिता जरूरी है.