लेटेस्ट न्यूज़

बर्थडे विश के बहाने ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा बड़ा तंज, दे डाली ये नसीहत!

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने बधाई के साथ ऐसी नसीहत दी, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी.

social share
google news

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को आधिकारिक जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया गया. सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटकर, पोस्टर-बैनर लगाकर और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी. हालांकि इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उस संदेश की रही, जिसे उन्होंने जन्मदिन के "तोहफे" के रूप में अखिलेश यादव को दिया.