लेटेस्ट न्यूज़

यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने इन 5 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई, यूपी के बड़े स्टेशनों से होकर निकलेगी ट्रेनें

Railway Special Trains: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है. रक्सौल-लोकमान्य तिलक, पटना-हावड़ा, पटना-चर्लपल्ली, पटना-खोरधा रोड और सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेनों की नई संचालन तिथियां जारी कर दी गई हैं. जानिए आपकी ट्रेन कब तक चलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Indian Railways Special Trains: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा. रेलवे का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.