लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में जैद के जनाजे में पहुंची भयानक भीड़, शव उठते ही अचानक चीख-चीखकर ये कहने लगे लोग

Ghaziabad Zaid Murder: गाजियाबाद के लोनी में मामूली रोड रेज के बाद ज़ैद की पीट-पीटकर हत्या. जनाजे में उमड़ी भारी भीड़ ने की आरोपी राहुल के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Zaid Murder Case Update
Ghaziabad Zaid Murder Case Update
social share
google news

Ghaziabad Zaid Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क पर एक मामूली सी टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद में जैद नाम के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है. मृतक जैद के जनाजे में उमड़ी भयानक भीड़ ने मुख्य आरोपी राहुल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की. पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे तौर पर मांग है कि जैसे उनके भाई को तड़पा-तड़पा कर मारा गया है वैसे ही मुख्य आरोपी राहुल का भी एनकाउंटर किया जाए और उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए. माहौल को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन और जमीयत उलमा की टीम भीड़ को शांत कराने की कोशिशों में जुटी हुई है.