लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सियासी सरप्राइज...सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई

ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज, 1 जुलाई को जन्मदिन है. इस मौके पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है और जगह-जगह उनके समर्थक “अखिलेश भैया” का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालयों तक बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है.