रेलवे में 6565 टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका...बिना देर किए ऐसे करें अप्लाई
Railway Jobs 2026: RRB Technician Recruitment के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6565 टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं, ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

Government Jobs
Railway Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में टेक्नीशियन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.