लेटेस्ट न्यूज़

क्या आजम खान के दबाव में अखिलेश ने लिया अपने खास मुस्लिम नेता कमाल अख्तर से इस्तीफा?

यूपी तक का खास शो 'आज का यूपी' जिसमें जानिए सपा विधायक कमाल अख्तर के इस्तीफे के पीछे का सच, शामली के आयुष मलिक की घर वापसी की पूरी कहानी और मुरादाबाद में मची अंदरूनी कलह का विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Akhilesh, Azam and Kamal Akhtar
Akhilesh, Azam and Kamal Akhtar
social share
google news

Aaj ka UP: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' हर बार की तरह आज भी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सियासी और सामाजिक हलचलों को लेकर हाजिर है. इस शो में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विस्तृत विश्लेषण करते हैं. आज की पहली बड़ी खबर समाजवादी पार्टी से है जहां अखिलेश यादव के बेहद करीबी मुस्लिम चेहरों में से एक और कांठ के विधायक कमाल अख्तर ने अचानक मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे को मुरादाबाद मंडल में मची अंदरूनी सिर फुटौव्वल और सांसद रुचिवीरा की नाराजगी को शांत करने के अखिलेश यादव के दांव के रूप में देखा जा रहा है. वहीं आज की दूसरी बड़ी खबर शामली से है जहां धर्म परिवर्तन कर मोहम्मद अली बने दवा कारोबारी के इकलौते बेटे आयुष मलिक की दोबारा मूल धर्म (सनातन धर्म) में वापसी हुई है. इस री-कन्वर्ट करने के पीछे की क्या कहानी है और कैसे उसकी काउंसिलिंग की गई, यह हमारी दूसरी बड़ी खबर है. तीसरी खबर इसी से जुड़ी हुई है कि सुरक्षा एजेंसियों को आयुष मलिक के पास से क्या संदिग्द्ध चीजें मिली थीं, जिसके कारण उस पर रेडिकलाइज होने का शक गहराया और उसके ईमेल के पासवर्ड में पीएफआई (PFI) का कोड '2047' व 'आई एम ऑन मिशन' जैसी बातें सामने आईं. आइए इन सभी खबरों को विस्तार से समझते हैं.