लेटेस्ट न्यूज़

'अनिल मिश्रा की देखरेख में होती थी चोरी...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बड़ा दावा, बताया कैसे होता था सब कुछ

Ram Mandir Donation Theft: राम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि चोरी मामले की जांच में पुलिस को कई बड़े खुलासे मिले हैं. कोर्ट की अनुमति के बाद जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ में करोड़ों रुपये की चोरी और साजिश की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: राम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की चोरी के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने कल जेल में बंद आरोपियों से करीब दो घंटे तक सघन पूछताछ की है. इस दौरान आरोपियों ने न सिर्फ करोड़ों रुपये की चोरी की बात स्वीकार की बल्कि पूरी साजिश के घटनाक्रम से भी पर्दा उठा दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूछताछ के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा का नाम एक बार फिर सामने आया है. आरोपियों ने बताया कि दान राशि की गिनती और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका रहती थी.