लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं...IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ में 1 जुलाई को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Weather Today: नवाबों के शहर लखनऊ में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज 1 जुलाई को राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश होने की पूरी संभावना है. पिछले कुछ दिनों की उमस और गर्मी झेल रहे लखनऊ वासियों को आज की बारिश से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और बिजली चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.