लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: बारिश के बीच आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ और विकास योजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Visit in Saharanpur: बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगे. वह 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ करेंगे, विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. खराब मौसम के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

ADVERTISEMENT

बारिश के बीच आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ और विकास योजनाओं की देंगे सौगात
बारिश के बीच आज सहारनपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ और विकास योजनाओं की देंगे सौगात
social share
Google CTA

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का सहारनपुर दौरा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. करीब चार घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, विकास और प्रशासनिक समीक्षा से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. हालांकि देर रात से हो रही लगातार बारिश ने तैयारियों की परीक्षा जरूर ले ली है, लेकिन प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.