लेटेस्ट न्यूज़

सास आशा देवी ने डांटा तो भड़क गई बहू वंदना... फिर उसने आधी रात जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा!

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम मलमलिया में पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में बहू ने अपनी सास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के विवाद में एक बहू ने अपनी ही सास पर जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलमलिया की है जहां आधी रात को हुई इस हिंसक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि सास की डांट से गुस्सा होकर बहू ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. घायल सास को गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया है.