'परिवार को मिलने क्यों नहीं दिया?' प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर अयोध्या के संतों ने कही ये बात
मथुरा में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत को लेकर अभी हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट नहीं है. अयोध्या के कई संतों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पोस्टमार्टम में शरीर पर तीन जगह चोट और कमरे से मिले सामान को लेकर सवाल उठाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला लगातार चर्चा में है. 25 साल के दीपक की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.
