'पवन और खेसारी लें रिटायरमेंट...' TV एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार्स को लेकर कह दी ये बड़ी बात
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव पर टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह के बयान से विवाद बढ़ गया है. उन्होंने दोनों सितारों को रिटायरमेंट लेने और नए कलाकारों को मौका देने की बात कही. उनके भोजपुरी कंटेंट पर बयान से फैंस नाराज हैं.
ADVERTISEMENT

Vishal Aditya Singh on Pawan and Khesari
भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इस समय एक टीवी एक्टर के बयान को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. बिग बॉस 13 फेम एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने एक पॉडकास्ट में दोनों दिग्गजों को रिटायरमेंट लेने की सलाह दे डाली है. विशाल का मानना है कि इन दोनों स्टार्स के दबदबा बनाए रखने से नए टैलेंट को मौका नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और गानों के अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि 'इन्होंने भोजपुरी का स्वाद ही खराब कर दिया है.' इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है.
