4 IAS, 2 IRS, IPS... CEC ज्ञानेश कुमार के आगरा वाले घर पर लगा है ये बोर्ड, परिवार में है अफसरों का तांता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा की विजय नगर कॉलोनी में है. घर के बाहर लगे एक बोर्ड की तस्वीर सामने आने के बाद परिवार में प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े सदस्यों की चर्चा हो रही है. बोर्ड पर ज्ञानेश कुमार समेत 4 IAS, 2 IRS और 1 IPS अधिकारी के नाम दर्ज बताए गए हैं.
ADVERTISEMENT

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच आगरा स्थित उनके पैतृक घर की एक तस्वीर सामने आई है, जहां परिवार के सदस्यों के नाम और उनकी सेवाओं का बोर्ड लगा है. बोर्ड पर नजर डालें तो परिवार में प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े कई नाम दिखाई देते हैं. इनमें 4 IAS, 2 IRS और 1 IPS अधिकारी शामिल हैं.
