किराए के घर में खराब हो जाए स्विच या पंखे का रेगुलेटर? जानिए पैसे चुकाने की जिम्मेदारी किसकी- आपकी या मकान मालिक की?
नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में किराए के घर में बिजली का स्विच, सॉकेट या पंखे का रेगुलेटर खराब होने पर मरम्मत का खर्च किसे देना है, यह खराबी की वजह और रेंट एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करता है. आइए विस्तार से समझते हैं...
ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में कई लोग किराए के मकान में रहते हैं... खास तौर पर नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में तो किराएदारों की होड़ है. ऐसे में, किराए के घर में रहते हुए अगर अचानक बिजली का स्विच, सॉकेट या पंखे का रेगुलेटर खराब हो जाए तो अक्सर समझ नहीं आता कि मरम्मत का खर्च कौन देगा.
