राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में अनिल मिश्रा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पूछताछ में कर दिए ये बड़े दावे!
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Case: राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान अनिल मिश्रा की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं. आठ आरोपियों की पूछताछ में चोरी की योजना, कैमरों से बचने की रणनीति और मिलीभगत के कई खुलासे हुए हैं.
Ram Mandir Donation Case: राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ सामने आया है. इस केस में आठ आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से की गई, जिसमें कथित चोरी के तरीकों और उसमें शामिल लोगों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी मिली. आरोपियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को इस तरह अंजाम दिया जाता था कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचा जा सके.